टीडीएस 4 में पंजीयन दशहरा-दीपावली से

- प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया की सांध्यदेश डाट काम से बातचीत
(विनय अग्रवाल) 
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी आवासीय योजना टीडीएस 4 की आवेदन प्रक्रिया दशहरा के बाद शुरू हो सकती है। इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्राधिकरण ने इसकी पंजीयन योजना का फाइनल खाका खींच लिया है। इसमे विभिन्न श्रेणी के 3 से 4 हजार आवासीय भूखंड आम हितग्राही के लिये उपलब्ध होंगे। इस योजना के बाद ही प्राधिकरण रमौआ भाटखेड़ी और अन्य योजनायें भी जल्दी ही हितग्राहियों के लिये लाई जायेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया ने दी।
श्री भदौरिया ने बताया कि टीडीएस 4 एयरफोर्स से साडा प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजना साबित होंगी। ग्वालियर विकास प्राधिकरण में जब से हमने व उपाध्यक्षद्वय वेदप्रकाश शिवहरे, सुधीर गुप्ता ने पदभार सम्हाला है तभी से हमने मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव के साथ आवासीय प्लान की योजना को तेज किया है, ताकि वर्षों से रूकी हुई प्राधिकरण की आवासीय योजना आम लोगों के हित में आ सकें। प्राधिकरण अध्यक्ष भदौरिया ने बताया कि टीडीएस 4 योजना दशहरे, दीपावली के बीच आम लोगों के लिये बुकिंग आधार पर खोली जायेगी। इस योजना में प्रत्येक केटेगरी के हिसाब से भूखंड होंगे। इसके साथ ही शापिंग काम्पलेक्स कर्मशियल, सेमी कर्मशियल, ईडब्ल्यूएस व आवासीय भूखंड रहेंगे।
ग्वालियर की सबसे बेहतर योजना
प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया का दावा है कि टीडीएस 4 योजना ग्वालियर की सबसे बेहतर व सुव्यवस्थित योजना होगी। जिसमें हर सेक्टर में पार्क, 4 लेन रोड के साथ साथ लिंक रोड भी होगी। इसके साथ ही स्कूल, शापिंग काम्पलेक्स, मल्टी फ्लेक्स, हास्पीटल भूखण्ड भी रहेंगे।
माधव प्लाजा में भी लोगों की रूचि बढ़ी
प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया ने बताया कि अब प्राधिकरण की माधव प्लाजा योजना के प्रति व्यापारी वर्ग का रूझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि हम माधव प्लाजा में व्यापारियों की व्यवहारिक समस्याओं के भी समाधान का प्रयास कर रहे है।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->