स्मार्ट सिटी के ट्रेफिक कैमरों को मोतियाबिंद हुआ

ग्वालियर। ग्वालियर की स्मार्ट सिटी के विभिन्न चैराहों पर लगे कैमरों को मोतियाबिंद हो गया है। इन्हें ट्रेफिक की लाल बत्ती में स्टाप लाइन से भी दस बीस फुट आगे खड़े हो गये विक्रम टेम्पो व टमटम दिखाई नहीं देते हैं। जबकि टू व्हीलर या चार पहिया वाहन चालक एक फुट भी स्टाप लाइन से आगे आ जाये तो उनका ट्रेफिक नियम उल्लंघन का  चालान भेज दिया जाता है। 
आज यह फोटो पड़ाव चौराहे का हैं, जहां विक्रम टेम्पो और टमटम लाल बत्ती होने के बाद भी स्टाप लाइन से 20 फुट आगे होकर खड़े हैं। कई राहगीरों ने इनसे कहा भी कि ट्रेफिक नियम का पालन करो तो विक्रम और टमटम चालक ने कहा कि हमारा चालान नहीं होता तुम अपनी चिंता करों। अब तो यही कहा जायेगा स्मार्ट सिटी के कंट्रोम रूम में कैमरे व स्क्रीन पर बैठने वाले आपरेटर भी मोतियाबिंद के शिकार हो गये हैं, जो इन्हें ट्रेफिक उल्लंघन दिखाई नहीं देता । 

posted by Admin
195

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->