झांसी मंडल में आयोजित हुआ सुरक्षा, संरक्षा एवं कल्याण सम्मेलन

 मंडल रेल प्रबंधक के मार्ग दर्शन एवं अध्यक्षता  में तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में रेलवे वर्कशॉप, झांसी के ऑडिटोरियम में 'सुरक्षा, संरक्षा एवं कल्याण सम्मेलन' का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मंडल की सुरक्षा संबंधी प्राथमिकताओं, चुनौतियों एवं भावी कार्ययोजना से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, रेल सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में मंडल की विभिन्न RPF पोस्टों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाना, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना तथा सुरक्षित, संरक्षित एवं यात्री-केंद्रित रेल परिचालन सुनिश्चित करना रहा।  मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा रेलवे सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि रेलवे की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मेलों, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रदर्शनों एवं अन्य विशेष अवसरों पर रेलवे परिसरों में बढ़ने वाली भीड़ के प्रभावी प्रबंधन में रेलवे सुरक्षा बल की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन, समर्पण तथा यात्रियों के प्रति संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन के दौरान मंडल की विभिन्न RPF पोस्टों से आए अधिकारियों एवं जवानों ने अपने कार्य से संबंधित सुझाव, समस्याएं एवं अनुभव मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष रखे। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। यह संवादात्मक सम्मेलन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उपयोगी सिद्ध हुआ। सम्मेलन के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। यह सम्मेलन झांसी मंडल में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने तथा सुरक्षित, संरक्षित एवं यात्री-केंद्रित रेल परिचालन के प्रति उत्तर मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आशुतोष चौरसिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) सतवीर सिंह सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त झांसी मंडल की विभिन्न रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों से आए निरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मेलन में सहभागिता की।

posted by Admin
101

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->