देशव्यापी अभियान के तहत दूसरे दिन आज हजीरा पार्टी कार्यालय से पदयात्रा आयोजित


  *बदलाव जरूरी है* के संकल्प को पूरा करने *01 सितंबर को दिल्ली चलो* की अपील
*कौशल शर्मा एडवोकेट- भा क पा*

ग्वालियर   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान *बदलाव जरूरी है* के तहत 01 सितंबर को दिल्ली में विशाल रैली और आमसभा के पूर्व देश भर में 6 से 14 अगस्त तक पदयात्राओं के निर्णय का जिला ग्वालियर में दूसरे दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय हजीरा ग्वालियर से शाम 5:00 बजे प्रारंभ होकर विभिन्न मोहल्लों में पदयात्रा, पर्चा वितरण, नुक्कड़ सभाये की गई । नुक्कड़ सभा को कॉम कौशल शर्मा,कॉम अशोका पाठक,को अनवर खान ने संबोधित किया। पदयात्रा का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य ग्वालियर के कॉम प्रकाश वर्मा कॉम जालिम सिंह एवं महिला नेत्री कॉम ज्ञान देवी वर्मा ने किया।

कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के सत्तारूढ़ होने के बाद भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतन्त्र , अभिव्यक्ति की आज़ादी, सामाजिक न्याय, समाजवाद , धर्म निरपेक्षता, सार्वजनिक क्षेत्र, मेहनतकश जनता के हितों पर संकट पैदा किया है । छात्र और नौजवानों पर आंदोलन के दौरान क्रूरता पूर्वक हमले किए जा रहे हैं। लगातार बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ध्वस्त किया गया है। मीडिया संस्थानों को एवं निर्वाचन आयोग पर सरकार का पूर्ण कब्जा हो गया है जिसको जनता भी महसूस कर रही है ।भारत सरकार की अमेरिकी साम्राज्यवाद परस्त नीतियों से सारी दुनिया में भारत की छवि पर आंच आई है। 
केन्द्र और राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारों द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का फासीवादी एजेंडा भारत की जनता पर थोपा गया है।
ऐसे संकट के समय में जनहित के लिए हमारी प्रतिबद्धता और फासीवाद के प्रतिरोध के संकल्प की अभिव्यक्ति तथा मेहनतकश जनता की पक्षधर राजनीतिक चेतना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 
पदयात्रा की जा रही है। पदयात्रात राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं महिला आरक्षण लागू करो, जल जंगल जमीन पर आदिवासियों के पारंपरिक स्वामित्व की रक्षा करो, दलितों आदिवासियों को न्याय दो, वन भूमि का निजीकरण बंद करो, शिक्षा का राष्ट्रीयकरण करो, सबको शिक्षा एक समान हो, परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार बंद करो, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण बंद करो, मतपत्र बहाल करो, लोकतंत्र बचाओ, कीमतों पर लगाम लगाओ, हर युवा को रोजगार दो ,समान काम का समान वेतन दो, किसानों को कानूनी गारंटी के साथ फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दो ,किसानों को खाद बीज बिजली की आपूर्ति सस्ती दरो पर देना सुनिश्चित करो, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करो, बिजली की दरों को कम करो ,बिजली की दरों में एकरूपता कायम करो, सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बंद करो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एजेंडा जनता पर थोपना बंद करो, मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम करो, विभिन्न सरकारी विभागों में लाखों रिक्त पदों पर नियुक्ति करो, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बंद करो, मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम पुनः का शुरू करनेका वायदा पूरा करो, सांप्रदायिकता और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करो, ग्वालियर शहर की सड़कों की हालत जर्जर है आए दिन दुर्घटनाये हो रही है शीघ्र सुधार करो, शहर में आवारा पशुओं के कारण रोड पर हो रही दुर्घटनाओं और कुत्तों की वजह से हो रही जान माल की रक्षा करो, पीड़ित परिवारों को मुआवजा दो, शहर की मुख्य सड़कों पर एवं मोहल्ले में जल भराव से हो रही बीमारियों के से बचाव , सीवरेज सफाई एवं स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था करो । ग्वालियर की सड़कों के निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही कर दोषियों को सजा दो, भवन निर्माण मजदूरों के पंजीयन एवं लाभकारी योजना में हो रहे हैं भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ । पदयात्रा में शहर की क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी जनता से एकत्रित कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया तो बड़े स्तर ग्वालियर आंदोलन किया जाएगा ।
आज पदयात्रा में कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉमरेड अनवर खान, कॉम कॉम अशोक पाठक, कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम जालिम सिंह, कॉम आनंद पाठक,कॉम रमेश सविता, कॉम भूपेश पलरिया, कॉम अशोक कुमार वर्मा, कॉम कारण सिंह ,सुशील करगईया,कॉम सुरेंद्र सविता, कॉम ज्ञान देवी वर्मा, कस्तूरी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, कला कुशवाहा, लाडो पुरैनिया, आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->