विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने पूर्व विधायक बृजेंद्र तिवारी सहित अन्य को अर्पित की श्रद्धांजलि
ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान विभिन्न राजनीतिक एंव समाजसेवियों के निवास स्थानों पर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्ति की।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व वरिष्ठ विधायक बृजेंद्र तिवारी के निधन पर उनके निवास स्थान पाटनकर बाजार चैराहा पर पहुंचकर स्व. तिवारी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं निवास पर मौजूद स्वर्गीय तिवारी जी के सुपुत्र एवं सपुत्री से भेंट कर शोक संवेदना के साथ ढांढस बधांया। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत के चाचाजी हेतम सिंह के दुःखद निधन के उपरांत उनके निवास स्थान दुर्गा कॉलोनी मुरार पर पहुंचकर सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत व परिजनों से भेंट कर शोक संवेदन व्यक्त कर ढांढस बंधाया। विधानसभा अध्यक्ष तोमर मध्यप्रदेश पुलिस के सेवानिवृत डीएसपी किशोर सिंह भदौरिया एवं भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया के चाचाजी स्वर्गीय देवराज सिंह भदौरिया के दुःखद निधन के उपरांत उनके निवास स्थान पीएनटी कॉलोनी थाटीपुर पर पहुंचकर सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह तोमर गुड्ड की माताश्री स्वर्गीय श्रीमती संतोष तोमर के दुःखद निधन के उपरांत उनके निवास स्थान तानसेन नगर पर पहुंचकर सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, पूर्व भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष अभय चैधरी, वीरेन्द्र जैन, भाजपा नेता अशोक जैन, वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह सहसारी साथ थे।