राजेश ऐरन अग्रवाल परिचय सम्मेलन के पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

- गोवा में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 11वीं बैठक गोवा के श्री महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के कई गंभीर विषयों पर देश के अनेकों शहरों के पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी हुई। जिसमें पुनः राजेश ऐरन को अग्रवाल परिचय सम्मेलन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी मुकेश सिंघल एवं उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूनम अग्रवाल ने सभी सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में आए जिसमें राजेश ऐरन ग्वालियर, विशन कुमार मित्तल फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश एवं हरिओम गुप्ता पोरसा मध्य प्रदेश ने अपना नामांकन किया था। जिसमें नाम वापसी दिनांक तक हरिओम गुप्ता एवं शिवकुमार मित्तल ने अपना नाम वापस लेते हुए अपना पूर्ण समर्थन राजेश ऐरन को दिया जिसके कारण सिंगल नाम बचा होने की वजह से राजेश ऐरन को पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश में महिला और बेटियों की असुर सुरक्षा पर चिंता जताते हुए प्रशासन और सरकार से सामाजिक सुरक्षा कमेटी हर शहर में बनाने की मांग की गई। बैठक में बुफे भोजन की बजाय शादी समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में पत्तल भोजन का चलन पुनः चालू करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा मृत्यु भोज तुरंत बंद करने की शपथ ली गई। 
बैठक में ग्वालियर से रामेश्वर दयाल सिंघल, महेंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, धौलपुर से पीयूष मित्तल, भिंड जिले से अतुल लोहिया, विष्णु अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मोहन सिंगई, संजय गोयल, आगरा से महावीर अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, डबरा से संतोष अग्रवाल, गिर्राज अग्रवाल, रामभरोसे अग्रवाल एवं श्रीमती नीलम शाह, श्रीमती बबीता अग्रवाल, रचना लोहिया, पूनम अग्रवाल, ज्योति बंसल, भोपाल से शैली अग्रवाल, रितु अग्रवाल, कविता मंगल, पदमा अग्रवाल, साधना कोयल, श्रद्धा गुप्ता, मीना अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, साक्षी मित्तल, दीप्ति बंसल, अमृता गुप्ता, मधु अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, लेखा गर्ग, उषा जैन, डॉक्टर कल्पना गुप्ता आदि उपस्थित थे। 

posted by Admin
84

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->