निगमायुक्त ने किया क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6 का निरीक्षण
ग्वालियर । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शुक्रवार की सुबह महलगांव पहाड़ी पर बनी मल्टी का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने आमजनों से संवाद किया, साथ ही पौधरोपण किया। इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6 का निरीक्षण किया ।
महलगांव स्थित मल्टी का निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने आमजनों से जनसंवाद किया और वहां की परेशानियां जानी, इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने सभी परेशानियों को हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने वहां पर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई आदि के बारे में पूछा, इसके बाद आम जनों के साथ मिलकर पार्क में पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6 का निरीक्षण किया; निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिल्डिंग की स्थिति देखी, साथ ही सभी फाइलों को चेक किया। इसके बाद उन्होंने पडाव चौराहे पर नाला निर्माण कार्य को देखा और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देष दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मनीष सिकरवार, भवन अधिकारी बृजकिशोर त्यागी, सहायक यंत्री रामसेवक शक्य, अमित गुप्ता, क्षेत्राधिकारी आशीष राजपूत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।