संभागीय आयुक्त खत्री ने किया मॉडल स्कूल मुंगावली का निरीक्षण
ग्वालियर । संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने शुक्रवार को संभाग के अशोकनगर जिले की जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत बीडसरकार में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में भाग लिया। इसके बाद शासकीय मॉडल हायर सेकेन्ड्री स्कूल मुंगावली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति, नामांकन, अपार आईडी, साइकिल ,प्रयोगशाला ,एवं अन्य शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधु शर्मा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगावली, विद्यालय प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।