ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के चार ब्लॉकों की कार्यकारिणी घोषित

ग्वालियj। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश संगठन महासचिव संजय कामले, जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, जिला संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुरार के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थाटीपुर के अध्यक्ष संदीप यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदरगंज के अध्यक्ष अनूप शिवहरे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेला ग्राउंड के अध्यक्षा श्रीमती रेखा जाटव की अनुशंसा पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुरार, थाटीपुर, इंदरगंज एवं मेला ग्राउंड की कार्यकारिणी, स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य की घोषणा की है। 
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में घोषित इन कार्यकारिणियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाना है। नवगठित कार्यकारिणियों में अनुभवी कांग्रेसजनों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न वर्गों के सक्रिय साथियों को भी प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है, जिससे संगठन और अधिक व्यापक एवं जनसरोकारों से जुड़ा हुआ स्वरूप ग्रहण कर सके। सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा आधारित जनआंदोलन है, जिसकी सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित संगठन और कार्यकर्ता हैं। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणियों का गठन संगठन सृजन अभियान का महत्वपूर्ण चरण है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक बूथ तक कांग्रेस संगठन को सक्रिय, जवाबदेह और जनहित के संघर्षों के लिए तैयार करना है।

posted by Admin
83

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->