ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन सिटी सेंटर स्थित होटल गामोरा में किया गया। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के 650 वर्ष पूर्ण होने एवं घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित्त आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के 650 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के साथ साथ सभी मंडलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इस अवसर पर सभी मंडलों के अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम के लिए टोली बनाई गई। जिसमें सभी मंडलों में यह आयोजन किए। जिला प्रभारी गोपीनाथ नेमा ने कहा कि संत रविदास जी ने सम्पूर्ण समाज को सामाजिक समरसता का संदेश दिया है।
इस अवसर पर महामंत्री राजू पलैया, जवाहर प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह तोमर, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजू पलईया एवं आभार जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह तोमर ने किया।