स्पेक्टाकॉम ग्लोबल डेविल सर्किट और द योद्धा रेस के निर्माता के तत्वाधान में ”द गोट रन" यानी "ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टीम" भारत की पहली केवल टीम रनिंग रेस है, इसमें किसी भी धावक को अकेले भाग लेने की अनुमति नहीं है l भारत में पहली बार इस अनोखी रेस का आयोजन 6 सितंबर 2026 को डी.एल.एफ. साइबर हब गुरुग्राम में किया जा रहा है, इस अनोखी रेस में मध्य प्रदेश से डॉ.भूपेंद्र शर्मा, ममता शर्मा, रित्विका शर्मा और कंदर्प शर्मा का स्क्वाड प्रतिनिधित्व करेगा l उल्लेखनीय है कि स्क्वाड के चारों धावक अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही है, इन्होंने स्क्वाड के रूप में नेपाल के माउंट एवरेस्ट बेस कैंप और काला पत्थर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड की हैट्रिक और अंडमान निकोबार के ओपन सी में स्क्वाड के रूप में स्कूबा डाइविंग का भी रिकॉर्ड बना चुके है l
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर यूनिट के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीयस्तर के धावक डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि सामान्य मैराथन से अलग इस रेस का अनूठा प्रारूप है आप 4 लोगों के स्क्वाड के रूप में रजिस्टर करते हैं, एक साथ दौड़ते हैं, प्रगतिशील निष्कासन होता है और टीम के रूप में ही नतीजा तय होता है इस स्क्वाड रेस में रणनीति का बहुत महत्व है l पहले राउंड में सभी 4 सदस्य 5 किलोमीटर दौड़ेंगे, दूसरे राउंड में 3 सदस्य 4 किलोमीटर, तीसरे राउंड में 2 सदस्य 3 किलोमीटर , चौथे राउंड में फिर 2 सदस्य 2 किलोमीटर और पांचवे और अंतिम राउंड में केवल 1 सदस्य 1 किलोमीटर दौड़ेगा l इस प्रकार टोटल 5 राउंड में यह स्क्वाड रेस पूर्ण होगी l यह दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी ओपन टीम और कॉर्पोरेट, भारत में पहली बार हो रही है, इस "द गॉट रन" में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्क्वाड के डॉ.भूपेंद्र शर्मा, ममता शर्मा, रित्विका शर्मा और कंदर्प शर्मा को गुरुजनों और खेल संघ के विभिन्न पदाधिकारीयों ने शुभकामनायें दी है l