अचलेश्वर मंदिर की दानपेटी से 6.49 लाख मिले, सोने-हीरे के आभूषण और दुर्लभ चांदी के सिक्के भी प्राप्त हुए

ग्वालियर। प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटियां खोली गईं। सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इन पेटियों से 6.49 लाख नकद राशि के साथ सोने, चांदी और हीरे के आभूषण भी प्राप्त हुए।
मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक राजेश पराशर ने जानकारी दी कि इस बार लगभग 14 से 15 दानपेटियां खोली गई थीं। गिनती के दौरान कुल 6,49,740 की नकद राशि मिली। इस दौरान एक विशेष पैकेट भी प्राप्त हुआ, जिसने सबका ध्यान खींचा। इस पैकेट में 22 कैरेट सोने का एक छोटा सिक्का, 18 कैरेट सोने की कान की बाली जिसमें 0.56 ग्राम का हीरा जड़ा था, प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त जॉर्ज पंचम काल का एक चांदी का सिक्का, चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा और चांदी की बेलपत्री भी दान में मिली। दान के साथ एक हस्तलिखित पर्ची भी मिली, जिस पर लिखा था कि यह गुप्त दान है। पर्ची में यह भी उल्लेख था कि दान की गई वस्तुएं पूरी तरह असली हैं और उनकी शुद्धता की जांच कराई जा सकती है।
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार सावन में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है। इस बार नकदी के साथ बहुमूल्य आभूषण और ऐतिहासिक महत्व का चांदी का सिक्का मिलना विशेष रहा। ट्रस्ट ने बताया कि सभी दान की गई वस्तुओं का विधिवत रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है और उन्हें मंदिर की संपत्ति के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। यह दान सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को दर्शाता है, जहां भक्तों ने अपनी श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप भगवान शिव के चरणों में धन और बहुमूल्य आभूषण अर्पित किए।

posted by Admin
95

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->