गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर पूरे सावन माह मै चलेगा अभिषेक, रूद्र यज्ञ एवं सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप
*गायत्री परिवार के 24 परिजन 30 दिनों में करेंगे सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र करने का अनुष्ठान*
ग्वालिय 6 अगस्त गुरुवार को पवित्र माह सावन के प्रारंभ होते ही गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर सावन के प्रथम दिवस से ही शिव अभिषेक एवं रूद्र यज्ञ प्रारंभ हो चुका है जिसमें भारी संख्या मैं परिजनों ने कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, गायत्री प्रज्ञा पीठ के ट्रस्टी शिव वीर सिंह चौहान मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने बताया कि गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर सावन माह में प्रतिदिन शिवाभिषेक एवं रूद्र यज्ञ किया जा रहा है अभिषेक एवं रुद्रा यज्ञ में लगने वाली पूजन सामग्री की संपूर्ण व्यवस्था गायत्री प्रज्ञापीठ कंपू द्वारा दी जा रही है साथ ही सावन माह में महामृत्युंजय मंत्र का 30 दिवसीय अनुष्ठान 24 परिजनों द्वारा सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र के द्वारा किया जा रहा है, साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है
मीडिया प्रभारी राजू पंडित