जेयू में Idea to Impact Startup Bootcamp आयोजित

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय इन्क्यूबेशन सेंटर काउंसिल एवं ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटेशन फैसिलिटी में "Idea to Impact Startup Bootcamp" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु डॉ. राजकुमार आचार्य, कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार मिश्रा एवं सह-नोडल अधिकारी डॉ.साधना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बूटकैम्प में ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेसन सेंटर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौरव शाक्य, एमआईटीएस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, The Varah Clean Energy Solution Pvt. Ltd. के संस्थापक एवं सीईओ हिमांशु शर्मा तथा Sunitiq LLP के संस्थापक आदर्श सोनी ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञों ने स्टार्टअप की अवधारणा, नवाचारी विचार को सफल व्यवसाय में बदलने की प्रक्रिया, बिजनेस मॉडल, मार्केट वैलिडेशन, फंडिंग के अवसर, नेटवर्किंग और उद्यमिता से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और अपने विचारों को उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया।इस अवसर पर डॉ.राजकुमार आचार्य, डॉ.राजीव मिश्रा, डॉ.साधना श्रीवास्तव,गौरव शाक्य सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->