निगम का प्रयास: सहेजी जाए पानी की हर बूंद, 36 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य पूर्ण

ग्वालियर।  बारिश की हर बूंद अमृत तुल्य होती है, जिसे सहेजा जाना बेहद जरूरी है, इसी कार्य को करने का बीड़ा नगर निगम ग्वालियर ने उठाया है। बारिश की अधिक से अधिक बूंदों को सहेजने के लिए नगर निगम 125 से अधिक वाटर हार्वेस्टिंग करा रहा है। इनमें 75 हार्वेस्टिंग बडी हैं, जबकि 50 से अधिक छोटी वाटर हार्वेस्टिंग हैं। बडी हार्वेस्टिंग में 36 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य पूर्ण हो चुकी है, जबकि 39 पर काम जारी है। वहीं नगर निगम आयुक्त ने ऐसे स्थानों का चयन करने के निर्देष दिए हैं, जहां पर वाटर हार्वेस्टिंग की संभावना है। 
नोडल अधिकारी वाटर हार्वेस्टिंग राके कश्यप ने बताया कि शहर के खाली स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग कराई जा रही है। इसमें पार्क एवं ऐसे स्थान शामिल हैं, जहां पर पानी का जलभराव होता है। निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार  श्रीराम कॉलोनी पार्क, हरिशंकरपुरम, गणेश पार्क, वसंत विहार, विनय नगर एक्सटेंशन पार्क, अलकापुरी, पंतनगर संस्कार स्कूल के पार्क, सरस्वती नगर, शताब्दीपुरम टाईगर चौक में 2, डीडीनगर मंगल भवन, जनकपुरी पार्क क्रमांक 1 में 2, आदित्यपुरम टमोटिया पार्क, माधव नगर संस्कार गार्डन के पीछे, गोविंद पार्क में 2, सुदर्शन नगर डीडी नगर, कल्पना नगर कनकपुरी पार्क, हरिओम कॉलोनी पार्क, हरिओम कॉलोनी अजय सेठी के सामने रोड पर, 7 नंबर चौराहा मुरार, पब्लिक स्कूल के पास रोड पर, चंबल कॉलोनी में 2, अवाडपुर पहाड़ वाली मस्जिद के पास ईदगाह, गुलमोहर सिटी में बोरिंग कर 50 से 100 की गहराई तक वाटर हार्वेस्टिंग कराई गई हैं। जहां कम स्थानों पर पानी एकत्रित होता है, वहां पर छोटी किट लगाकर हार्वेस्टिंग की गई है। इसके लिए जमीन में गड्ढा कर वहां पर पिट लगाई गई है, जिसमें कोयला, पत्थर, बजरी डाला गया है, जिससे पानी फिल्टर होकर जमीन में जा रहा है। 

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->