पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 103 वीं जयंती पर पुष्पांजलि शुक्रवार को
ग्वालियर। पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 103वीं जयंती पर 7 अगस्त शुक्रवार को पुष्पांजलि एवं भजनांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नगर निगम मुख्यालय परिसर में प्रतिमा स्थल पर प्रातः 9 बजे आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने प्रिय नेता को हम सभी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।