आशुतोष बन सकते है दतिया के नये भाजपा जिलाध्यक्ष

दतिया / भोपाल। दतिया उपचुनाव के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष और पूरे पार्टी पदाधिकारियों की छुटटी करने के बाद अब प्रदेश भाजपा आलाकमान जल्दी ही आशुतोष तिवारी की भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी करने की तैयारी में हैं। बताया जाता है कि पार्टी आलाकमान अब दतिया में विवाद थामने को लेकर आशुतोष तिवारी को ही नया दतिया जिलाध्यक्ष घोषित कर सकता है। 
ज्ञांतव्य है कि दतिया उपचुनाव में हार के बाद आशुतोष तिवारी ने पूरी जिला इकाई को शंका के घेरे में लिया था, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से चर्चा के बाद पूरी जिला भाजपा, विभिन्न प्रकोष्ठों सहित सभी पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है। इसी कारण अब असंतोष को रोकने के लिये आशुतोष तिवारी को दतिया का नया भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं आशुतोष तिवारी की नाराजगी भी दूर हो सकेगी। 

posted by Admin
198

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->