मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2026 का खिताब जीतने वाली ग्वालियर की बेटी हिमांशी शर्मा सम्मानित

ग्वालियर। शहर की प्रतिभाशाली मॉडल हिमांशी शर्मा ने पुणे में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौदर्य प्रतियोगिता "Miss India Empress of the Nation 2026" का खिताब जीतकर ग्वालियर एवं मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जीवाजी क्लब की टीम अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव संजय वर्मा, सयुक्त सचिव केतन करन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय नीखरा एवं Shriji Events & Planners के संस्थापक नितिन कुमार अग्रवाल एवं टीम मिस ट्विकल सेन आदि द्वारा उनका सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई।
देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में पहले तीन दिनों तक ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, रैंप वॉक एवं विभिन्न मूल्यांकन सत्र आयोजित किए गए। ग्रैंड फिनाले में हिमांशी शर्मा ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विजेता का ताज अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ वे ग्वालियर की पहली मॉडल बन गई हैं जिन्होंने "Miss India Empress of the Nation" का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर Shriji Events & Planners के संस्थापक नितिन कुमार अग्रवाल ने कहा कि हिमांशी शर्मा की सफलता ग्वालियर की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।
जीवाजी क्लब की टीम ने भी हिमांशी शर्मा को इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि हिमांशी ने राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्वालियर को गौरवान्वित किया है और उनकी सफलता शहर की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। हिमांशी शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मार्गदर्शकों एवं शुभचिंतकों को देते हुए कहा, "यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस लड़की की है जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती है।"

posted by Admin
37

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->