दतिया में कांग्रेस की जीत का मनाया जश्न
ग्वालियर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर विजय उत्सव मनाया। कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी कर, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा आमजन के बीच मिष्ठान वितरित कर खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि दतिया की जनता ने अपने लोकतांत्रिक मताधिकार के माध्यम से भाजपा की जनविरोधी, अहंकारी और छल-कपट की राजनीति को स्पष्ट रूप से नकार दिया है। यह परिणाम केवल एक उपचुनाव की जीत नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के बदलते जनमत और भाजपा सरकार के प्रति बढ़ते आक्रोश का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। यह जीत आने वाले समय में पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस की मजबूती और भाजपा की विदाई का संकेत है। जश्न समारोह में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, संगठन महामंत्री इब्रहिम पठान, राजकुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह नाती, जेएच जाफरी, वीर सिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, श्रीमती मीनू परिहार, मंगल यादव, सुनील सिंह कुशवाह, देवेन्द्र चौहान, रामनरेश परमार, भूपेन्द्र तोमर मिक्की, संतोष शर्मा, राजीव शर्मा, सोनू भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदौरिया, राकेश कुशवाह, महेश धनोलिया, अशोक तरेटिया, राजेश बाबू, आदित्य सेंगर, श्रीमती सुनीता तोमर, संजना राजावत सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मिलित थे।