हिन्दू महासभा ने महिलाओं को सनातन मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया
ग्वालियर। चामुंडा कोटेश्वर मंदिर पर 10 वर्ष से अधिक समय से प्रतिदिन भजन करने वाली महिलाओं को हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने सनातन मातृशक्ति सम्मान से कलश, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, पंखा भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि सनातन धर्म में मातृशक्ति को सर्वोच्च स्थान पर माना गया है, क्योंकि आज सनातन धर्म संस्कृति एवं सामाजिक समरसता में सबसे अग्रणी महिलाएं होती हैं। महिलाओं का सम्मान करना हर पुरुष का दायित्व है जिसे आप हमें समझना होगा महिलाएं पाश्चात्य संस्कृति से दूर होकर अपने परिवार को संस्कारवान बनाएं। तभी सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा संभव है। इस अवसर पर चामुंडा कोटेश्वर मंदिर हिन्दू महासभा समिति के सुरेंद्र राठौर, ज्ञान सिंह यादव, रामकिशन राठौर, दीनानाथ कुशवाहा, अनूप अग्रवाल ने भी अपने विचार रखें। सनातन मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित होने वाली महिलाओं में रामप्यारी, मंजू राजावत, प्रेमा गौड, मीना राठौर, मिथलेश गौड, अनिता योगेंद्र दीक्षित, यशौदा देवी, सरला बाई, शशि राय, पार्वती गुप्ता, गिरजा राठौर, कपूरी बाई, अंगूरी राठौर, सुषमा राय मनोरमा, लता शर्मा, किरण राठौर सहित 51 महिलायें शामिल हैं।