कुमार सत्यम ने बालाघाट डीएम का चार्ज सम्हाला
बालाघाट। बालाघाट के नये कलेक्टर कुमार सत्यम ने सोमवार को अपना पदभार सम्हाल लिया। कुमार सत्यम कल यहां पहुंचे थे और अपना सुबह चार्ज लिया। उन्होंने अपना पदभार सम्हालने के बाद अधिकारियों से परिचय लेकर उनको विभागीय कामकाज की गति तेज करने व कलेक्ट्रेट में आने वाले आम लोगों के तत्काल कार्य करने के निर्देश भी दिये।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि फाइलों की पेंडेंसी नहीं होनी चाहिये। आम जनता के हितों के काम में शीघ्रता हो और शासन की योजनाओं के काम में कतई लापरवाही न हो। इस बात का ध्यान रखे। ज्ञांतव्य हैं कि भाप्रसे के युवा अधिकारी कुमार सत्यम बालाघाट के पूर्व ग्वालियर में अपर कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत के रूप में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी छाप छोड़ चुके हैं।