भारत की प्रांजुल सिंह ने म्यांमार में मिस फेस यूनिवर्स टूरिज्म एम्बेसडर-2026 और टाप माडल का अवार्ड जीता


ग्वालियर। म्यांमार में हुए अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट-2026 कांटेस्ट में ग्वालियर की प्रांजुल सिंह चौहान ने मिस फेस यूनिवर्स टूरिज्म एम्बेसडर-2026 और टाप माडल का अवार्ड जीत कर भारत का नाम रोशन किया है। ज्ञातव्य है कि  प्रांजुलएक माडल ही नहीं, आइआइटी इंदौर की पीएचडी स्कालर भी हैं।
प्रांजुल सिंह चौहान ने विज्ञान और शोध की दुनिया में सक्रिय रहते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इस कांटेस्ट में प्रांजुल ने भारत की संस्कृति और पर्यटन की विविधता को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कांटेस्ट में लगभग 25 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनको पीछे छोड़ते हुए प्रांजुल ने भारत का नाम रोशन किया।
प्रांजुल सिंह चौहान ग्वालियर के व्यापारी अमर सिंह चौहान व श्रीमती मनोज कुमारी चौहान की पुत्री है। प्रांजुल सिंह ने ग्वालियर का ही नहीं प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लिया और 25 देश के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए विश्व में नाम रोशन किया । इस अवसर पर एक प्रश्न के उत्तर में प्रांजुल सिंह चौहान ने बताया कि यदि उन्होंने बताया कि यदि बॉलीवुड में चांस मिलता है तो कौन नहीं चाहेगा फिल्मों में काम करना, लेकिन फिलहाल में अपने इसी टाइटल पर काम करूंगी ताकि इसको जस्टिफाई कर पाऊं।  उन्होंने बताया कि मेरी यह यात्रा पिछले 6 महीने पहले प्रारंभ हुई थी और मेरी मेहनत लगन ने मुझे आज इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है।  यह टूरिज्म में एंबेसडर का अवार्ड है और यह अवार्ड टूरिज्म को प्रमोट करने का है । उल्लेखनीय है कि यह अवार्ड प्रतियोगिता म्यांमार में 25 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित की गई थी । उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में निदेशक शाम्भवी शिवा की मेहनत भी है जिन्होंने इस कांन्टेस्ट में भाग लेने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शिवा द्वारा नई लडकियों को इस प्रकार के कान्टेस्ट में भाग लेने के लिये प्रेरित करते रहते है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ आईआईटियन हेरी को अपना आदर्श मानती है। यदि वह उन्हें प्रेरित नहीं करती तो वह इस मुकाम पर नहीं पहुंचती। उन्होंने प्रश्न के उत्तर में बताया कि हां अभी भारत में इस प्रकार के कान्टेस्ट के लिये परिवार वाले झिझकते है। उन्हंे समय पर समझाया जाये तो कोई भी परिवार का व्यक्ति होगा जो भला नहीं चाहे। भारत में टेलेंट की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें अपाॅरचुनिटी की।                                                                        उधर टूरिज्म एंबेसडर मिस यूनिवर्स प्रांजुल चैहान आज सुबह ग्वालियर स्टेशन पर आई जहां उनका परिवारी जनों सहित अन्य प्रसंशकों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता में प्राजुल सिंह के पिता अमरजीत सिंह सिंह चौहान , माताजी मनोज सिंह चौहान, बुआ रेशू राजावत , सुजाता सिंह , तथा बहन आशी चौहान भी मौजूद रहे। 

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->