दतिया उपचुनावः कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत तय, बनाई भारी बढ़त, तीन राउंड की काउंटिंग बाकी
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 12वें राउंड में अब कांग्रेस की कुल लीड 13542 वोटों की हो गई है। वहीं, वोटों का अंतर भी पिछले चुनाव की जीत से ज्यादा हो गया है। 15 राउंड की काउंटिंग में से अब 3 राउंड ही बाकी हैं।
11वें राउंड की गिनती तक आजाद समाज पार्टी को 15028 वोट मिले हैं। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 291, भाजपा को 264 वोट मिले हैं। इस तरह इस बूथ पर कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त हासिल हुई है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस को जीत मिलती देख पार्टी मुख्यालय में मिठाई बंटनी शुरू हो गई है। दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था।