दतिया उपचुनावः तीन राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा के आशुतोष 139 वोटों से आगे

दतिया| दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। पहले राउंड और दूसरे राउंड के रूझानों के बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त कम होती नजर आ रही है। तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 4262 और कांग्रेस 4998 पर है। वहीं आजाद समाज पार्टी 1344 पर है। आशुतोष तिवारी अन्य प्रत्याशियों से 139 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह तथा सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इसके लिए 21 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 20 टेबल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की मतगणना और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

posted by Admin
122

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->