दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात की शिकायत के बाद पार्टी ने लिया एक्शन

मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया है।
कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने 30 जुलाई को मतदान के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं को लिखित शिकायत भेजी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राजेंद्र भारती ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया और भितरघात किया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान हुआ था। कुल 71.44% मतदान दर्ज किया गया, जो 2023 विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 9 प्रतिशत कम है। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई थी। घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया था कि राजेंद्र भारती ने भाजपा से फंडिंग ली और उन्हें हराने के लिए भितरघात की साजिश रची। उन्होंने भारती को पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी की थी। वहीं, राजेंद्र भारती ने आरोपों को खारिज करते हुए घनश्याम सिंह को “कायर और डरपोक” बताया। उन्होंने कहा कि घनश्याम संभावित हार के डर से ऐसे आरोप लगा रहे हैं। भारती ने यह भी दावा किया कि घनश्याम सिंह ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सहमति और सहयोग से चुनाव लड़ा और चुनावी फंड मैनेजमेंट में भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका रही।


posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->