पीएससी में चयनित 1175 डाक्टर्स चिकित्सा अधिकारी द्वितीय श्रेणी के पद पर पदस्थ, आदेश जारी

भोपाल। राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयेग के द्वारा 1175 चयनित चिकित्सकों को चिकित्सा अधिकारी द्वितीय श्रेणी के पद पर पदस्थ किया है।
मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा 1175 चयनित चिकित्सकों को चिकित्सा अधिकारी (द्वितीय श्रेणी) के पद पर चिकित्सालयों में पदस्थ करने का यह महत्वपूर्ण निर्णय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सा अधिकारी (द्वितीय श्रेणी) के पद पर राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त किया गया है। इन पदों पर नियुक्त चिकित्सकों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर ग्रेड पे रूपये 5400, मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 अंतर्गत पे मेट्रिक्स में लेवल 12 एवं इंडेक्स क्रमांक 01 अनुसार रूपये 56100 रूपये में नियुक्त किया है। यह भर्ती मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से पूरी की गई है।

posted by Admin
69

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->