sandhyadesh

एशिया की टफेस्ट ऑब्सटेकल्स रेस में फिनिशर बने डॉ. भूपेंद्र शर्मा


मारुति सुजुकी एरिना के तत्वाधान में 15 मार्च रविवार को गाजियाबाद कि वेव सिटी में डेविल्स सर्किट के नाम से एशिया की कठिनतम और सबसे लंबी ऑब्सटेकल्स रेस आयोजित की गई l जिसमें इंटरनेशनल माउंटेनियर एवं सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट डॉ.भूपेंद्र शर्मा मध्य प्रदेश का प्रतिनिधितत्व करते हुये फिनिशर बने l इस प्रतियोगिता में देश और विदेश के लगभग 4000 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लियाl परन्तु उनकी आयु वर्ग के एक प्रतिशत खिलाड़ी भी नहीं थे l उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में मास्को, कनाडा  सहित कई देशों के धुरंधर और ख्याति प्राप्त खिलादियों ने भाग लिया l
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की ग्वालियर फोर्ट यूनिट के उपाध्यक्ष एवं इंटरनेशनल एडवेंचर स्पोर्ट्स कोच डॉ.भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 7 बजे बहुत ही जोशीले माहौल के बीच हुई और बीच- बीच में बारिश भी होती रही l खिलाड़ी संगीत क़ी धुनों पर बहुत ही जोश के साथ बाधाओं को पार करते जा रहे थे परंतु "द समिट" यह एक चुनौती पूर्ण ऊंची दीवार होती है, जिस पर चढ़ने के लिए ताकत और रणनीति की जरूरत पड़ती है उस पर चढ़ते समय खिलाड़ी चोटिल भी हुए परंतु उनके जोश में कतई कमी नहीं आई, उनको पास में बने मेडिकल सहायता केंद्र पर तुरंत उपचार दिया गया , एक खिलाड़ी के पांव में फैक्चर भी हुआ, जिसकी आशंका इस प्रकार के आयोजनों में रहती है l डॉ.भूपेंद्र शर्मा ने एशिया की टफेस्ट ऑप्टिकल्स रेस को अपने 36 वर्ष के एडवेंचर जीवन का एक यादगार अनुभव बताया और कहा कि जिस रोमांच से वो आज रूबरू हुये उसको सिर्फ अनुभव ही किया जा सकता है शब्दों में बयां नही किया सकता l इस प्रतियोगिता के दौरान एशिया की इस कठिनतम ऑब्सटेकल्स रेस में 5 किलोमीटर में 15 सुपर चैलेंजिंग ऑब्सटेकल्स बनाये गये थे | "ब्रेन फ्रीज" यह सबसे प्रसिद्ध बाधाओं में से एक है, जिसमें प्रतिभागी 20 टन बर्फ के टुकड़़ों भरे पानी के गड्डे में कूदते हैं और उससे बाहर निकलते हैं।"मर्डर बाय मड" इसमें जाली के नीचे कीचड़ भरे पानी में रेंगना हैl "रोप रिज" 12 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ने के लिए रस्सियों का उपयोग करना। "द समिट" यह एक चुनौतीपूर्ण ऊंची दीवार है जिस पर चढ़ने के लिए ताकत और रणनीति की आवश्यकता होती है। "कमांडो क्रॉल" जमीन के करीब बाधाओं के नीचे से रेंगकर निकलना  "मंकी क्रॉल" केवल शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत का उपयोग करके रस्सियों या छड़ों पर लटक कर बाधा को पार करना। "वाटर वॉल्ट" पानी की बाधा के बीच से होकर ऊपर की ओर चढ़ना। "स्टेप अप" एक रैंप के अंत तक दौड़ना, कूदना और घंटी बजानी होती है। "पोर्टल पाथ" 6 विशेष दरवाजों के बीच से होकर गुजरना। "हाई राइज" 20 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ना। "द अंडरपास" इसमें गोता लगाकर पानी के अंदर से गुजरना होता है। "रिवॉल्वर" एक घूमने वाली बाधा जिसे पार करना होता है। "स्काईफॉल लैडर " सीढ़ी की तरह की बाधा, जिसे चढ़कर पार करना होता है। "क्रॉल ऑफ ड्यूटी" बहुत कम ऊंचाई वाली बाधा के नीचे से रेंगकर निकलना। "बैक स्टैक" दीवारों के बीच सावधानी से आगे बढ़़ना। यह रेस सहनशक्ति, ताकत और मानसिक दृढ़ता का परीक्षण करती है | इस सुपर चैलेंज में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुये फिनिशर बनने पर गुरुजनों और शुभचिंतको ने बधाई दी है |

posted by Admin
86

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->