sandhyadesh

ग्वालियर मेले में भोपाल के म्यूजिकल ग्रुप ने बांधा समा

ग्वालियर । श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोपाल के प्रतिष्ठित राग रंग म्यूजिकल ग्रुप एंड आर्ट फाउंडेशन ने  शनिवार की शाम शानदार प्रस्तुति दी। म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पुराने गानों के मधुर स्वरों से  समा बांध दिया। दर्शकों ने कार्यक्रम को सराहा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से प्रारंभ हुई। सबसे पहले  राग रंग म्यूजिकल ग्रुप के आयोजक सुमीत शर्मा ने मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, गाने की प्रस्तुति दी। गाने ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद  जयदीप सरकार ने दिलबर मेरे कब तक मुझे, तनु सिंह ने मेरे ख्वाबों में जो आए, अमित शर्मा ने तौबा ये मतवाली चाल, राजा यादव ने आने से उसके आए बहार, दिल के टुकड़े टुकड़े करके,  परदेसियों से ना अखियां मिलाना, झूम झूम बाबा, खईके पान बनारस वाला जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। पुराने गानों के मधुर स्वरों ने ग्वालियर मेले आए श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्वालियर व्यापार मेले के आयोजकों ने समस्त राग रंग टीम को सम्मानित किया।

posted by Admin
180

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->