बलराम महोत्सव के आमंत्रण को लेकर गांव-गांव पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव

ग्वालि।  आगामी 02 सितम्बर को कृषि उपज मंडी ग्राम बेहट मुरार में बलराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले बलराम महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। महोत्सव में अधिक से अधिक किसानों एवं ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों एवं किसानों को स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया।
महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बलराम महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अन्नदाता किसान के सम्मान, कृषि संस्कृति और ग्रामीण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसान हित एवं कृषि क्षेत्र के विकास को निरंतर प्राथमिकता दे रही है। किसानों की आय में वृद्धि, कृषि को सशक्त बनाने, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यादव ने ग्राम जनकपुर, पिछोर, जंगीपुर, भगेह, लखनौती, गिजौर्रा, मेहगांव, बहादुरपुर, डांग घुटीना, बरेठा, कच्छपुरा एवं भोगीपुरा में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को आगामी 2 सितम्बर को बेहट में आयोजित होने वाले बलराम महोत्सव की जानकारी देते हुए परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->