पुस्तक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने लिया ज्ञानवर्धक पुस्तकों का आनंद
ग्वालियर। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक पहुंचकर विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकों का आनंद ले रहे हैं। प्रदर्शनी में साहित्य, विज्ञान, इतिहास, कला, संस्कृति एवं बाल साहित्य सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यह पुस्तक प्रदर्शनी 30 अगस्त तक जारी रहेगी, जिसमें विद्यार्थी, पुस्तक प्रेमी एवं आमजन पहुंचकर पुस्तकों का अवलोकन