ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज तीसरे दिन 5 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 4 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 4 बजे टीम 56/सी एवं टीम 56/एक्स के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 5 बजे से टीम 57/बी एवं टीम 57/जे के मध्य, तीसरा मैच टीम सायं 6 बजे से 26/ए एवं टीम 26/डी के मध्य, चौथा मैच सायं 7 बजे से टीम 24/ए एवं टीम 24/बी के मध्य, अंतिम पांचवा मैच सायं 8 से टीम 27/ए एवं टीम 27/एच के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में रोजाना न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये जा रहे है।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। टूर्नामेंट के अलग-अलग मैचों में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी संघो के अध्यक्षगण एवं अन्य पदाधिकारीगण अतिथियों के रूप में शामिल हुये। मैच में मुख्य अतिथियों के रूप से वैश्य फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अजय गोयल उपस्थित रहे। अध्यक्षता वैश्य फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री मुकेश गुप्ता एवं वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सांघी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वैश्य फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रकाश लोहिया मौजूद रहे।
आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 56 की टीम टीम 56/सी एवं टीम 56/एक्स के बीच खेला गया। मैच में 56/एक्स ने टाॅस जीतकर बाॅलिंग की। टीम 56/सी ने बेटिंग करते हुये 162 रन 1 विकेट के नुकसान पर बनाये, जिसमें मनीष ने 83 रन बनाये। जिसके बाद टीम 56/एक्स ने बेंटिग की और 8 ओवर में 58 रन पर सिमट गई और मैच हार गई। मैन आॅफ द मैच टीम 56/सी के मनीष को 83 रन बनाने पर दिया गया।
दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 57 की टीम 57/बी एवं टीम 57/जे के बीच खेला गया। मैच में 57/बी ने टाॅस जीतकर बाॅलिंग चुनी। टीम 57/जे ने बैंटिग करते हुये 128 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 57/बी ने 8 ओवर में 62 रन बनाये और हार का सामना करना पडा। टीम 57/जे के लक्ष्य को 81 रन बनाने पर मैन आॅफ द मैच दिया गया।तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 26 की टीम 26/ए एवं टीम 26/डी के बीच खेला गया, टीम 26/डी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 102 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 26/ए ने 73 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाये और मैच हार गई। टीम 26/डी के भारतेन्दु को 49 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया।