अग्रवैश्य परिचय सम्मेलन 14 को बल्लभगढ़ में होगा
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 138वां अग्रवैश्य परिचय सम्मेलन 14 जून रविवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित श्री अग्रसेन भवन में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि सुबह 10 बजे से युवक-युवतियां मंच से परिचय देंगे। अब तक 105 युवतियों व 303 युवकों के बायोडाटा पंजीकृत हुए हैं। कार्यक्रम में विधायक मुलचंद शर्मा व फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर प्रतीक अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि भगवान दास गोयल, लोकेश अग्रवाल, नरेश मंगला होंगे। मंच संचालन नीलम शाह, बबीता अग्रवाल व रचना लोहिया करेंगी। मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान समेत 12 राज्यों के 137 शहरों में आयोजन के बाद यह सम्मेलन हो रहा है। डॉ. मुस्कान अग्रवाल, नेहा गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, वरुण मित्तल समेत कई प्रोफेशनल्स ने पंजीयन कराया है।