नवजातों को गर्मी से राहत: निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने कमलाराजा अस्पताल के एनआईसीयू को दिए 4 एयर कंडीशनर


ग्वालियर भीषण गर्मी के दौर में नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर निगम परिषद  के अध्यक्ष मनोज तोमर ने अपनी अध्यक्ष निधि से शासकीय कमलाराजा अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) के लिए 4 एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर भी पड़ रहा है। विशेष रूप से एनआईसीयू में भर्ती नवजात शिशुओं के लिए नियंत्रित तापमान और अनुकूल वातावरण अत्यंत आवश्यक होता है। इसे ध्यान में रखते हुए मनोज तोमर ने अस्पताल प्रशासन की आवश्यकता को समझते हुए अपनी अध्यक्ष निधि से चार एयर कंडीशनर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। एयर कंडीशनर स्थापित होने से एनआईसीयू में भर्ती नवजात शिशुओं को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी तथा उन्हें बेहतर और सुरक्षित वातावरण में उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल से अस्पताल में आने वाले शिशुओं और उनके परिजनों को भी काफी सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर मनोज तोमर ने कहा कि समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग, नवजात शिशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे। अस्पताल प्रशासन ने इस सहयोग के लिए नगर निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनआईसीयू में एयर कंडीशनर की उपलब्धता से नवजात शिशुओं के उपचार और देखभाल में काफी मदद मिलेगी। साथ ही अस्पताल के चिकित्सा स्टाफ को भी बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->