योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली साइकिल रैली

ग्वालियर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के सिलसिले में योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान एवं लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
बुधवार को प्रातः 7 बजे आयोजित इस रैली का शुभारंभ एलएनआईपीई के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एम.के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में एलएनआईपीई के कुलसचिव प्रो. यतेन्द्र सिंह तथा सीसीआरएएस-आरएआरआई के संस्थान प्रमुख डॉ. बृजेश सिंह सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यवाहक कुलपति प्रो. एम.के. सिंह ने प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग और शारीरिक व्यायाम के लिए निकालने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं व्यायाम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में बेहतर योगदान दे सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बृजेश सिंह सिसोदिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों में जकड़न की समस्या बढ़ती है। नियमित योगाभ्यास शरीर को लचीला, संतुलित और मजबूत बनाता है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक होता है।
प्रो. सी.पी. सिंह भाटी, विभागाध्यक्ष (योग विज्ञान), के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित साइकिल रैली में दोनों संस्थानों के लगभग 40 अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली एलएनआईपीई परिसर से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, महात्मा गांधी मार्ग और सूर्य नमस्कार तिराहा होते हुए पुनः एलएनआईपीई के मुख्य द्वार पर पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एलएनआईपीई से प्रो. नीबू आर. कृष्णा तथा आरएआरआई से सहायक निदेशक (आयुर्वेद) डॉ. सुनीता, अनुसंधान अधिकारी डॉ. एम.एम. शर्मा, डॉ. अनिल मंगल, डॉ. दारा सिंह रोतवार, डॉ. एस.बी. सिंह, डॉ. प्रमोद चंद्र द्विवेदी सहित दोनों संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->