व्यापारी एवं पुलिस समन्वय से समाज में सकारात्मक कार्य करें: श्रुतिकीर्ति सोमबंशी

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु वेनीवाल एवं डॉ.आयुष जाखड का विदाई समारोह*

 ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 13वीं वटालियन के कमाण्डेंट श्रुतिकीर्ति सोमबंशी ने कहा कि पुलिस और व्यापारी समन्वय से कार्य करना समाज को आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम र्है। किसी भी जिले में अगर कानून व्यवस्था सुदृढ है तो वहां आर्थिक विकास होगा, व्यापार और उद्योग में भी तरक्की होगी। 
 श्री श्रुतिकीर्ति सोमबंशी कैट द्वारा होटल रेडीशन इण्डीजुअल में अतिरिक्त पुलिस आीक्षक अनु बेनीवाल एवं डॉ.आयुष जाखड के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदैव कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने और शहर को अमन और शांति देने के लिये कार्य कर रहे हैं। वे भी अपने दो वर्ष के दमोह एसपी के कार्यकाल में व्यापारियों से सीधे संपर्क में थे।
 इस अवसर पर कैट महिला विंग द्वारा अनु वेनीवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि ग्वालियर जिले में सीखने को बहुत कुछ मिला। यहां के सभी व्यापारियों का बहुत सहयोग रहा है, आगे भी सभी से संपर्क निरंतर बनाये रखेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये डॉ.आयुष जाखड ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि कैट सक्रियता के साथ व्यापारी हित में काम कर रही है साथ ही प्रशासन एवं पुलिस से उनका समन्वय अच्छा है और यह समाज के लिये एक लाभदायक चीज है।
 कार्यक्रम के प्रारंभ में कैट के जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष, नितिन गोयल, पूर्व अध्यक्ष रवि गुप्ता, शरद मंगल, अजय मंगल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने अपने उदबोधन में अधिकािरयों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। परिचय कैट कोर गु्रप के सदस्य अजय चौपडा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता जैन और तन्वी खण्डेलवाल ने किया। इस अवसर पर कैट महिला विंग की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रीनागांधी, साधना शाडिल्य, उदित चतुर्वेदी, हिमांशु छापरिया, आशीष जैन, डॉ.सौरभ खण्डेलवाल, रोहित जैन, रोनक जैन, कौशल साहू, प्रशांत अलोरिया, गोपाल जयसवाल, दिनेश बंसल, जेसी गोयल, राजेश गुप्ता, नगर निरीक्षक मोनी वर्मा, हरिओम चौरसिया, क्रान्ति मिलन्द, मुकेश गुप्ता, गिरीश शर्मा, राजीव जैन, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->