भाजपा सांसद, मंत्री, जिला अध्यक्ष ने परिवार जनसम्पर्क किया
ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया परिवार जनसम्पर्क अभियान के तहत वरिष्ठ समाजसेवी सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीराम गोयल के विनय नगर स्थित निवास पर पहुंचे। श्री गोयल ने सभी का तिलक लगाकर फूलमाला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
श्रीराम गोयल ने कहा कि वह अपने परिवार के बीच सांसद, मंत्री तथा भाजपा जिलाध्यक्ष को पाकर अचम्भित है। संगठन द्वारा किए जा रहे इस तरह के कार्यों से आम जनता के बीच भाजपा की अच्छी छवि बन रही है। श्रीराम गोयल ने अग्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय जैन, अशोक गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, रवि गुप्ता,रविशंकर अग्रवाल,नवल किशोर गोयल, महेश गोयल,जे सी अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंघल, एडवोकेट नितिन गोयल, इंजीनियर एन के गोयल,सुदामा अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, एडवोकेट मुकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल,महिला अध्यक्ष नीलम गर्ग,ज्योति अग्रवाल, माया गोयल, रीना गोयल, पारुल गोयल एवं विनय नगर रेहवास समिति के सोमदत्त गुप्ता,केशव सिंह, के के सक्सेना, अशोक भटनागर, अनिल भटनागर,डा सी एल सविता,प्राण सिंह माथुर, सोनेलाल माथुर सहित सांसद, मंत्री तथा जिला भाजपा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।