निगम आयुक्त चौधरी ने शहर वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
ग्वालियर । दीपोत्सव के पर्व दीपावली के अवसर पर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सभी शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और बधाई देते हुए कहा कि शहर के सभी जिम्मेदार नागरिकों को शहर को साफ व स्वच्छ रखने का भी प्रण करना होगा इसके साथ ही इस बार की दीपावली को हमें प्रदूषण मुक्त दीपावली के रूप में मनाना है।