विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने गरीब बस्तियों में बांटे पटाखे, बच्चों के चेहरे खिले
ग्वालियर। दीपावली के पावन पर्व पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने जनसेवा की अनूठी पहल करते हुए गरीब बस्तियों और मोहल्लों में पहुंचकर बच्चों को आतिशबाजी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों सहित सभी शहरवासियों को दीपोत्सव की बधाई दी। पटाखों का उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचे। इस अभियान के तहत जाटव धर्मशाला (जडेरूआ कलां), इंदिरा गांधी पार्क व पानी की टंकी (अशोक कॉलोनी), गोदाम बस्ती, गोपालपुरा, कबीर आश्रम, गुरुद्वारा वाल्मीकि बस्ती, रामनगर (मुरार), प्रजापति मोहल्ला (कुम्हारपुरा), हरदौल गार्डन के पास (हुरावली), महलगांव, नीमचंदोहा, मढ़ा, लक्ष्मणपुरा, सिंधिया नगर और निर्धन नगर आदि क्षेत्रों में हजारों बच्चों को आतिशबाजी वितरित की गई। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, आदित्य सिंह सिकरवार ‘गौंची’, पार्षद अंकित कटारे (कठ्ठल), सुरेश प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।