कलेक्टर श्रीमती चौहान ने दी दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएँ
ग्वालियर । दीपोत्सव के पावन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली त्यौहार पर सभी लोग मिलजुलकर खुशियाँ साझा करें और सामाजिक सद्भाव की गौरवशाली परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान दें। कलेक्टर ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि रोशनी के इस पर्व पर हम सभी नशा मुक्ति, जल संरक्षण व संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प भी लें। साथ ही सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाने में सहभागी बनें।