संभागायुक्त खत्री ने दीं दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें
ग्वालियर। दीपावली के पावन अवसर पर संभागायुक्त मनोज खत्री ने ग्वालियर एवं चंबल संभाग के निवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि के लिये मंगल कामना करते हुए अपील की है कि अपने घर, गाँव, कस्बे व शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान दें। साथ ही दीपावली का उत्सव अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में मनाएं।