मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की मंगलकामनाएं


भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को अपनी ओर से मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के हर अंचल तक विकास की रौशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान को और भी आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में स्वदेशी दीपावली को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों से ही दीपक, सजावटी सामग्री एवं अन्य स्वदेशी उत्पाद खरीदें। दीपावली पर फल-फूल-पत्ती, तोरण, दीपक, बाती, झालर आदि की दुकानें लगाने वाले छोटे दुकानदारों को निकायों द्वारा ली जाने वाली तहबाजारी से छूट देने के निर्देश दिए हैं। हमारा प्रयास है कि त्यौहार की खुशियां गरीब और छोटे व्यापारियों सहित सबके घरों तक समान रूप से पहुंचें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने प्रदेश के सभी अधिकारियों से कहा है कि त्यौहार की खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंदों तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसीलिए अधिकारी गरीब बस्तियों, छोटे बच्चों, अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में जाकर उनके बीच दीपावली मनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध एवं प्रतिबंधित पटाखों तथा मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश भी हमने दिए हैं। हमारा संकल्प है कि विरासत को संजोते हुए विकास के साथ सामाजिक संवेदना और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हम आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को दीपावली के साथ ही छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली का प्रकाश निरंतर फैलता रहे। 

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->