ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले के राजस्व अधिकारियों एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने दीपावली पर्व पर जिले की आदिवासी बस्तियों और पिछड़ी बस्तियों में पहुंचकर बच्चों के साथ त्यौहार मनाया। अधिकारियों ने बच्चों को मिठाई और आतिशबाजी का वितरण किया तथा उनके साथ दीप जलाकर दीपों के इस त्यौहार की खुशियां साझा कीं। अधिकारियों के इस स्नेह से बस्तियों में रहने वाले बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का त्यौहार है, प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी बच्चा इस खुशी से वंचित न रहे।