राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया द्वारा सामूहिक गोवर्धन पूजा 9 नवंबर को

ग्वालियर । दीप पर्व की प्रतिपदा 9 नवंबर को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया द्वारा सामूहिक श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में किया जायेगा। विगत 25 वर्षों से परम्परागत रूप से प्रतिवर्ष होने वाले श्री गोवर्धन एवं गौ पूजा महोत्सव का आयोजन 9 नवंबर को मध्याह्न 12.35 बजे भगत सिंह नगर स्थित “सेवा पथ” परिसर में होगा। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं के गणमान्य प्रतिनिधि व गौ एवं प्रकृति प्रेमी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है । महोत्सव में वैदिक रीति से श्री गिरिराज पूजा व प्रसाद वितरण के अतिरिक्त 1100 दीपों से वंदना की जायेगी ।

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->