सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊँगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें


*इंदौर, :* किसी कलाकार के सफर में उसके गुरु का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बेहद अहम् होता है। गुरु की सीख और उनका साथ हर कामयाबी को और भी खास बना देता है। संगीत, प्रोत्साहन और अपनेपन के इसी जज्बे को दिखाते हुए ज़ी टीवी का *‘सा रे गा मा पा 2026’* अपने आने वाले दिवाली स्पेशल एपिसोड में एक ऐसा ही भावुक पल लेकर आ रहा है। *‘हिंदुस्तान का संगीतस्तान’* बनने के अपने वादे पर खरा उतर रहा यह मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए एक यादगार सरप्राइज पेश करेगा। इस खास मौके पर उनके गुरु पंडित  गिरिजाशंकर त्रिपाठी  भी उपस्थित रहेंगे, जिससे दिवाली का यह जश्न और भी खास बन जाएगा।

दुर्गेश लंबे समय से चाहते थे कि उनके गुरु शो में आकर उन्हें आशीर्वाद दें, लेकिन कई कोशिशों के बावजूद ऐसा नहीं हो पा रहा था। दुर्गेश के लिए इस मुलाकात की अहमियत समझते हुए ‘सा रे गा मा पा’ की टीम ने खास पहल की और उनके गुरु को सेट पर बुलाकर उन्हें सरप्राइज दिया। पंडित  गिरिजाशंकर त्रिपाठी  से बातचीत के दौरान जजों ने उनके परिवार के बारे में भी पूछा। इस दौरान पता चला कि दुर्गेश उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे मऊ के रहने वाले हैं। उनके परिवार के पास खेती की थोड़ी सी जमीन है और खेती करके ही घर का गुजारा चलता है। उनके गुरु ने यह भी बताया कि दुर्गेश के घर में टीवी तक नहीं है, जिस पर उनका परिवार उन्हें ‘सा रे गा मा पा’ में गाते हुए देख सके।

यह बात सुनकर कुमार सानू ने तुरंत दुर्गेश के परिवार को टीवी देने का फैसला किया। उन्होंने वादा किया कि उसी दिन उनके घर टीवी भिजवाया जाएगा, ताकि परिवार भी दुर्गेश की गायकी का आनंद ले सके। कुमार सानू ने कहा, “मेरी तरफ से आज ही आपके घर एक टीवी भिजवाया जाएगा, ताकि आपके माता पिता घर पर साथ बैठकर शो में आपकी परफॉर्मेंस देख सकें।”

दिवाली स्पेशल एपिसोड में जज और कंटेस्टेंट मिलकर संगीत का एक शानदार जश्न भी मनाएँगे। खास प्रस्तुतियों और शानदार जुगलबंदी से लेकर त्योहार के सरप्राइज और होस्ट श्रेयस तलपड़े के साथ मस्ती भरे पलों तक, यह एपिसोड संगीत, हँसी और दिल छू लेने वाली भावनाओं से भरपूर होगा।

गुरु के आशीर्वाद, रिश्तों की मिठास और अपनों के प्रोत्साहन से जुड़े ऐसे खास पलों के जरिए ‘सा रे गा मा पा 2026’ लगातार ‘हिंदुस्तान का संगीतस्तान’ होने का असली मतलब दर्शकों तक पहुँचा रहा है।

देखना न भूलें ‘सा रे गा मा पा 2026’, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी और हिंदी ज़ी5 पर।

posted by Admin
42

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->