क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में धूमधाम से मनाई गई भगवान धन्वन्तरी जयंती

ग्वालियर। आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वन्तरी के प्राकट्य उत्सव के अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान आमखो में भगवान धन्वन्तरी जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान धन्वन्तरी की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
पूजन एवं अनुष्ठान का कार्यक्रम पंडित अमन दुबे द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संस्थान प्रमुख डॉ. बी. एस. सिसोदिया ने भगवान धन्वन्तरी का पूजन कर उन्हें माल्यार्पण किया। संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भगवान धन्वन्तरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और हवन में आहुतियां देकर सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित रोगियों को प्रसाद स्वरूप मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. एम. एम. शर्मा, डॉ. दारा सिंह रोतवार, डॉ. एस. बी. सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रमोद चन्द्र द्विवेदी, डॉ. जीवन के., डॉ. ए. लिंगेश, डॉ. तिवारी एवं रामायण मीना सहित संस्थान के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अनिल मंगल द्वारा किया गया। 

posted by Admin
31

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->