भारतीय योग संस्थान ने मनाया शरद महोत्सव

ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान की ग्रेटर ग्वालियर इकाई द्वारा छात्रावास में रंगारंग शरद महोत्सव मनाया। शरद महोत्सव 2026 कार्यक्रम संयोजक पवन गुप्ता के मार्गदर्शन में भक्ति से ओत-प्रोत कई कार्यक्रम हुए। नृत्य-गायन से  लेकर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई, जिन्हें देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम में प्रांतीय प्रधान लक्ष्मण सिंह परिहार ने कहा कि ग्वालियर में संस्थान के 90 से अधिक पार्कों में निःशुल्क योग केंद्र संचालित हैं। मान-अपमान, जय-पराजय से ऊपर उठकर आध्यात्मिक लक्ष्य के लिए किया गया प्रयास ही सच्चा पुरुषार्थ है। कार्यकर्ता निष्काम भाव से कार्य कर रहे हैं। प्रांतीय उपप्रधान महेश अग्रवाल ने शरद महोत्सव को राधा-कृष्ण लीलाओं से जोड़कर महत्व समझाया। इस दौरान योगमंजरी पत्रिका पुरस्कार वितरित किए गए। सर्वाधिक वितरण पर संस्कार स्कूल केंद्र को योग शिरोमणि और गुलमोहर, सनवैली, मधुवन एन्क्लेव, डीबी सिटी, बालभवन सहित 11 केंद्रों को शतकवीर पुरस्कार दिया गया। प्रांतीय विस्तारक एस.के. गुप्ता ने योगमंजरी विस्तार पर विचार रखे, जबकि संगठन मंत्री रेखा गुप्ता ने आभार माना।
भजन प्रस्तुति प्रतिभा तोमर, राजेन्द्र बोजेवार, प्रियांशी गुप्ता, डॉ. पूनम भदौरिया, रेखा गुप्ता, नीलम शुक्ला, अनंत चतुर्वेदी ने दी। नृत्य में प्रभा उपाध्याय, जया सिंघानी, आध्या दुबे, डॉ. अंजुला जैन, आर्य गुप्ता, प्रिया अग्रवाल आदि ने प्रस्तुति दी। संचालन जयजीव मिश्रा व सीमा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर बृजमोहन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल व जयजीव मिश्रा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

posted by Admin
55

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->