सीआईएफ में विद्यार्थियों ने सीखे आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी (सीआईएफ) में श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर के एमएससी जीव विज्ञान (जूलॉजी) प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के 50 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों की कार्यप्रणाली, उनके प्रयोग और शोध में उनकी उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सीआईएफ में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों का अवलोकन कराया गया। उन्होंने जाना कि वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग विभिन्न प्रयोगों और अनुसंधान में किस प्रकार किया जाता है तथा इनके माध्यम से वैज्ञानिक समस्याओं का समाधान कैसे खोजा जाता है। विद्यार्थियों ने शोध प्रक्रियाओं और उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। इस अवसर पर डॉ. साधना श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र शंखवार ने विद्यार्थियों को उपकरणों की कार्यप्रणाली और आधुनिक शोध तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने जीव विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप की संभावनाओं से भी विद्यार्थियों को परिचित कराया। महाविद्यालय की ओर से डॉ. तृप्ति शर्मा, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. प्रगति पाठक एवं अरुण विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को सैद्धांतिक अध्ययन के साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं। इससे उनकी वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित होती है।

posted by Admin
49

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->