साडा में टीएमजेड में 55 हजार करोड़ के प्रस्ताव, 15 को आयेंगे अमित शाह

- अशोक शर्मा साडा के शुभंकर साबित हो रहे
ग्वालियर। स्पेशल एरिया डव्लपमेंट अथोरिटी (साडा) के दिन फिरने वाले हैं। साडा में प्रस्तावित टीएमजेड (टेलीकाम मैन्युफेक्चिरिंग जोन) के लिये विभिन्न निवेशकों के 55 हजार करोड़ के प्रस्ताव आ चुके हैं। टीएमजेड के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिये केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 15 नवंबर को आना लगभग फाइनल ही है। इसके लिये तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
ग्वालियर अब विकास के क्षेत्र में तेजी से अग्रसर है। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के संयुक्त प्रयासों से 3 दशकों वीरान पड़े साडा में विकास की बयार बहने वाली है। लगभग 55 हजार से अधिक करोड़ के निवेश के प्रस्ताव टीएमजेड के लिये राज्य शासन व साडा को मिल चुके हैं। यह प्रस्ताव भूमिपूजन तक और बढ़ सकते हैं। साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा भी टीएमजेड के लिये भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों के लिये दिनरात एक कर रहे हैं। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की काउंटर मेग्नेट परियोजना में 35 वर्ष पहले शामिल हुये साडा का अभी तक बंटाधार ही होता आया है। लेकिन अब केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के संयुक्त प्रयास से साडा अब देश प्रदेश का पहला टीएमजेड बहुउददेश्यीय केन्द्र बनने की ओर अग्रसर है। टीएमजेड में देश की बड़ी टेलीकाम उपकरण व चिप बनाने वाली कंपनियां ग्वालियर आ रही हैं। 
अशोक शर्मा साडा के शुभंकर 
साडा में जब से अध्यक्ष पद पर अशोक शर्मा की ताजपोशी हुई है तभी से साडा का भाग्य बदल रहा है। दशकों वीरान रहा साडा अनेक योजनाओं के सपने देख चुका है, लेकिन अब ऐसा पहला मौका है जब साडा के आबाद होने का सपना सच होने को हैं। अशोक शर्मा ने अध्यक्ष पद सम्हालने के बाद साडा की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू कर दी है। लगभग मात्र 3-4 सदस्यों के स्टाफ से वह साडा को आगे ले जाने में सफल हो रहे हैं। अब लोग कहने लगे है कि अशोक शर्मा ने पदभार सम्हांल कर साडा की तस्वीर बदल दी हैं। यही अशोक शर्मा पहले ग्वालियर मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहते ग्वालियर मेले को शिखर पर ले जा चुके हैं। यहीं कारण है कि केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने उन्हें अपने कोटे से साडा अध्यक्ष नियुक्त करवाया हैं। 

posted by Admin
181

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->