लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा: सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के अंतर्गत आगामी 1 नवंबर  को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल महारैली में ग्वालियर महानगर से ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में मैराथन बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
इसी क्रम में 17 ग्वालियर दक्षिण विघानस्भा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोल पहाड़िया की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी माथुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हेमू कालानी के अध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राम मंदिर के अध्यक्ष कुलदीप व्यास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माधौगंज के अध्यक्ष अंसार खान एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कम्पू के अध्यक्ष हरि जाटव की अध्यक्षता में प्रथक-प्रथक बैठकें शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रवीण पाठक, जिला संगठन महामंत्री इब्रहिम पठान एवं दक्षिण विधानसभा प्रभारी सुरेश झा की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में दिल्ली महारैली में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने तथा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण तेज करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक ने कहा कि भाजपा की राजनीति लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। राहुल गांधी जी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे ने देशभर में लोकतंत्र की रक्षा को लेकर नई बहस छेड़ी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों पर पारदर्शी जवाबदेही जरूरी है। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार से किसी भी प्रकार के खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगी। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ग्वालियर से हजारो की संख्या में कांग्रेस जनता की आवाज बनकर पहुंचेंगे और वोट चोरी का खुलासा करके ही रहेंगे।

posted by Admin
61

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->