नामांतरण प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण: अपर आयुक्त राव


ग्वालियर। अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित संपत्ति कर विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय अधीक्षक एवं विभागीय कर्मचारियों से संपत्ति कर संबंधी कार्यों, नामांतरण प्रकरणों के निराकरण तथा कर वसूली की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संपत्ति के नामांतरण से संबंधित सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति कर वसूली के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सक्रियता एवं गंभीरता से कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि बकायादारों से संपर्क कर नियमानुसार कर वसूली की जाए तथा विभागीय कार्यों में तेजी लाकर राजस्व संग्रहण के लक्ष्य समय पर पूरे किए जाएं। अपर आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संपत्ति कर संबंधी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाएं तथा नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें।

posted by Admin
58

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->